अंबाला। छावनी की सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर रेहड़ी वालों को डस्टबिन रखना होगा, अन्यथा उनका चालान किया जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा।
रेहड़ी वालों की मनमानी के चलते अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े जमा हो जाते हैं। नगर परिषद ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। मंगलवार को सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छावनी को गंदगी मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं चौराहों पर गंदगी नजर न आए।इससे पहले छावनी बस अड्डे के बाहर भी अभियान चलाया गया था जोकि काफी कारगर साबित हो रहा है। संवाद