फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांजा तस्कर रेलवे कोर्ट में पेश, चार दिन का मिला रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांजे सहित पकड़े गए तस्कर जितो राम को मंगलवार रेलवे कोर्ट में सीजेएम सुमित कुमार के समक्ष पेश किया गया। यहां से आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जाएगी ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। इसके अलावा पंजाब में किस-किस जगह गांजे की सप्लाई दी जानी थी, उन ठिकानों को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
बिहार से गांजा लेकर आए जितो राम को जीआरपी ने सोमवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक-ए से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से सात किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई थी। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसे गांजे की सप्लाई के लिए ढाई हजार रुपये मिलने थे। उसे गांजा बिहार के एक स्टेशन पर पकड़ाया था और उसे एक पर्ची पर मोबाइल नंबर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें