फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वाले अब 90 दिन बाद लगवा सकते है बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विदेश जाने वालों को कोरोना की बूस्टर डोज का अब नौ महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोग सिर्फ 90 दिन बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि ऐसे लोग दूसरी डोज लगने के 90 दिन बाद ही कोविडरोधी टीके की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। कोरोना संक्रमण के लिए टीकाकरण जरूरी है। इस संबंध में विभाग की ओर से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण करवाना आवश्यक है, इसे जरूर लगवाएं। कोविड टीके की बूस्टर डोज लगवाने की निर्धारित समयावधि नौ माह अथवा 39 सप्ताह है। अब जिन लोगों को इससे पहले शैक्षिक, रोजगार, व्यवसाय, ओलंपिक खेल, महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाना है, वे दूसरी डोज लगने के 90 दिन बाद ही कोविडरोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। वीजा, एयर टिकट, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने के वास्तविक कारण की पुष्टि होने के बाद 90 दिन बाद बूस्टर डोज लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें