फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह अस्पताल को मिलेंगे छह डॉक्टर और 35 स्टाफ नर्स, सुधरेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसी माह स्वास्थ्य विभाग को छह डॉक्टर और 35 स्टाफ नर्स मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों के इंटरव्यू हो चुके हैं। स्टाफ नर्सों के मेडिकल अस्पताल में चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को सात लैब टेक्नीशियन भी मिल रहे हैं। इनमें से पांच एलटी ने ज्वाइन कर लिया है। एक एलटी को नौल्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर अब स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस चालकों की कमी दूर हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को 30 एंबुलेंस चालक मिले हैं। इन चालकों को रोडवेज विभाग से यहां स्थानांतरित किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास 70 चालक हो चुके हैं। इनको जिले भर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अब डॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड में ऑनलाइन ड्यूटी पर आना होगा। इस संबंध में नए सिविल सर्जन ने निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जल्दी ही सिविल अस्पताल में दवाइयों की कमी दूर होगी। विधायक प्रमोद विज ने सिविल सर्जन से इस बारे में चर्चा कर पीएमओ के माध्यम से डिमांड भेजी है। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने निर्देश जारी करते हुए डॉक्टरों से कहा है कि यहां आने वाले मरीजों को यहीं पर इलाज देने का प्रयास करें। अगर दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी वार्ड में सड़क हादसों में घायल या बर्न केस आता है तो सर्जन या हड्डी रोग विशेषज्ञों को ऑनकॉल ड्यूटी पर बुलाया जाए। दवाएं खत्म होने पर साथ ही डिमांड भेजी जाए। जिन दवाओं की लोकल परचेज कर सकते हैं, उनकी करें।
अब यह होगी अस्पताल की स्थिति
200 बेड के अस्पताल में 41 डॉक्टर होंगे। हालांकि यहां पर 80 डॉक्टर होने चाहिए। 200 बेड के अस्पताल में 120 स्टाफ नर्स और 500 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने चाहिए। अब स्वास्थ्य विभाग को 35 नई स्थायी स्टाफ नर्स मिलेंगी। इनमें से 25 स्टाफ नर्स को सिविल अस्पताल में लगाया जाएगा। अब यहां स्टाफ नर्सों की संख्या 65 हो जाएगी। सिविल अस्पताल में अब आठ लैब टेकभनीशियन हो गए हैं।
विज्ञापन

सभी समस्याओं पर काम का दावा
सभी समस्याओं की समीक्षा की जा रही है। छह नए डॉक्टर जल्द आएंगे। स्टाफ नर्सों के मेडिकल चल रहे हैं। सभी समस्याओं की समीक्षा चल रही है। एक-एक समस्या को चिह्नित कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें