बापौली। गांव बिहोली गांव के पास शनिवार की सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घायल बाइक सवार को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शामली निवासी शौकीन ने थाना बापौली में दी शिकायत में बताया कि छोटा भाई मुबारक बाइक पर गांव से समालखा जा रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे गांव बिहोली के पास पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप गाड़ी चालक मौके से भाग गया। पुलिस से सूचना मिलने पर वह पीजीआई रोहतक पहंचा। जहां पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बापौली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि घायक को पहले सामान्य अस्पताल लाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था।