पानीपत। ये तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है, यहां सर देके होते हैं सौदे आशिकी इतनी सस्ती नहीं है...समेत श्रीकृष्ण की भक्ति के एक के बाद एक कई भजनों की प्रस्तुति दी तो महिलाएं और श्रद्धालु झूम उठे।
मौका रहा इस्कॉन कुरुक्षेत्र व इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा व भगवान श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार का। प्रातः कालीन सत्र में एक प्रभात फेरी निकाली गई। हरि नाम का संकीर्तन करते हुए स्थानीय सेक्टर 12 केके गर्ग के निवास स्थान से शुरू होकर सेक्टर 12 की विभिन्न गलियों से होते हुए श्रीराधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 11 में पहुंची। सायंकालीन सत्र में इस्काॅन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने भक्ति की शक्ति से जीव आत्मा के जितने पाप होते हैं, वह जड़ से नष्ट हो जाते हैं। पाप की वासना भी हृदय में नहीं रहती है। भक्ति की शक्ति के सामने, जैसे जब सूर्यदेव भगवान के प्रकट होते ही कोहरा व अंधकार नष्ट हो जाता है, ऐसे ही जिसके जीवन में जिसके हृदय में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का उदय हो जाता है। भक्ति तुरंत उस व्यक्ति के पापों को निगल जाती है नष्ट कर देती है। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति प्राप्त करनी है तो उससे चार तपस्या करनी होगी। साक्षी गोपाल दास ने हरे कृष्ण, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र का जाप करने की विधि बतलाई। लीलाधर व उनकी टीम ने सभी भक्तजनों को भंडारे का भव्य प्रसाद का वितरण किया। मुख्यातिथि समाजसेवी महेश थरेजा व रविंद्र सैनी ने साक्षी गोपाल दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, आशु गुप्ता, अशोक गोयल, बोबी गुप्ता, विशाल गोयल, सतीश बुद्धिराजा, आशीष अग्रवाल, अरविंद सिंघल, इंद्रजीत कथूरिया, देवेंद्र महाजन, सन्नी अग्रवाल, संजय मंगला, पंकज शर्मा, शशि शर्मा व ओम कृष्ण दास मौजूद रहे।