फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जादू कर गयो यशोमती को ये लाल...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा व संक्राति के उपलक्ष्य में शनिवार को इक शाम मुकटां वाले दे नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक नरेश सहगल ने आ बैठ मेरे कौल तैनूं तकदी रवां.., जादू कर गयो यशोमती को ये लाल...,मेरे सरकार का दीदार बड़ा, कृष्ण बड़ा प्यारा है, गोविंद बड़ा प्यारा है... आदि भजनों से उपस्थिति को भक्तिभाव से झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज व करनाल सांसद के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रमोद विज ने कहा कि मंदिर हमारी आध्यात्मिक शक्ति के केंद्र हैं। जहां जाकर हम आत्मिक ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में अवश्य भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। ये वह प्रशंसनीय हैं। क्योंकि सामाजिक भागीदारी के बगैर समाज में समता लाना असंभव है।
विज्ञापन

गजेंद्र सलूजा ने कहा कि दशहरा कमेटी के स्वयं सदस्य हैं। इस अवसर पर वह अपने परिवार में ही आए हैं। इसलिए अपने भाइयों द्वारा सम्मानित होने पर वह गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। चेयरमैन सूरज दुरेजा व प्रधान रमेश माटा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भारत अरोड़ा, संदीप दुआ, हिमांशु अरोड़ा, तिलक राज छाबड़ा, डाॅ. रमेश चुघ, अशोक नारंग व प्रीतम गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें