फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सोने का कड़ा लूट का तीसरा आरोपी 11 माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। यमुना एंक्लेव में सैर पर गए बुजुर्ग से सोने का कड़ा लूटने के तीसरे आरोपी को सीआईए वन ने 11 माह बाद निजामपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मार्च 2024 में सेक्टर 13/17 में सैर कर रहे यमुना एंक्लेव निवासी अमरनाथ अरोड़ा से तीन युवकों ने दो तोले का सामने का कड़ा लूट लिया था। अमरनाथ की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी विनोद निवासी लौहारी, हिसार 11 माह से फरार था। सीआईए वन उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। अब आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें