फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठेका सेल्समैन हत्याकांड में तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव पूठर में वर्ष 2020 में शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने सोनीपत के गांव गंगाना निवासी रोहित उर्फ गंजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनीपत जेल में बंद था। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अनिल ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस पहले ही दीपक उर्फ भोला निवासी गंगाना और हरकेश निवासी ढंराणा (झज्जर) को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। रोहित की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। रोहित के खिलाफ इस हत्याकांड के अलावा 11 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें