फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डिकाडला हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। डिकाडला गांव में स्कॉर्पियो से कुचलकर तीन दोस्तों की हत्या के मामले में सीआईए-1 की टीम ने बुधवार शाम तीसरे आरोपी संदीप निवासी डिकाडला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि नौ जून की रात डिकाडला गांव में स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारकर नरेंद्र, अनीप और विनोद की हत्या कर दी गई थी। मामले में नरेंद्र के भाई रविंद्र की शिकायत पर गांव के ही मनीष समेत उसके आठ साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले आरोपी मनीष और तेजबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस टीम को बुधवार शाम सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी संदीप सिवाह गांव के पास रोहतक बाईपास पर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी संदीप ने अपने साथियों मनीष और तेजबीर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें