इसराना। इसराना थाना की पुलिस ने इसराना गांव में नौ दिसंबर की रात किराना दुकान में घुसकर मारपीट व गल्ले से नकदी चोरी की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी अमित उर्फ मीता काे शुक्रवार को इसराना के बिजावा मोड़ से काबू कर लिया है।
थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ मीता को पकड़ने के लिए थाना इसराना पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस पकड़ से बचने के लिए आरोपी अमित ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। शुक्रवार का सायं मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को बिजावा मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। संवाद