फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-12 में एक नहीं, दो जगह चोरों ने की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सेक्टर-12 में शाम सवा पांच बजे उद्यमी के घर हुई 45 लाख रुपये की चोरी से चार घंटे पहले बदमाशों ने मॉडल टाउन में भी एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपये की नकदी और एक किग्रा चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जिसमें दो बदमाश नजर आ रहे हैं, इनमें एक बदमाश ने टोपी लगा रखी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया। दोनों वारदात को एक साथ जोड़ कर जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
मॉडल टाउन निवासी अनुज अग्रवाल ने बताया कि वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक टेक्सटाइल फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार को वह ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी और दोनों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब सवा दो बजे वह बच्चों को स्कूल से घर लेकर पहुंचे तो उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। 60 हजार रुपये की नकदी और करीब एक किग्रा चांदी के जेवर गायब मिले। उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों घटनाओं की जांच के िलए एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें