फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत को पूरा करने के लिए बन गए चोर, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने रविवार रात को गश्त के दौरान देवी पार्क के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो नशे के आदी है। लत को पूरा करने के लिए वो चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चोरी की बाइक को वो निजामपुर गांव के पास गंदे नाले के किनारे झाड़ियों में छुपा देते थे। पुलिस ने इन बाइक को बरामद कर इन पर केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात को सेक्टर 13-17 में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक देवीलाल पार्क के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बतरा कॉलोनी निवासी शंकर पुत्र अमन व छाजपुर निवासी राहुल पुत्र जगबीर के रूप में हुई। इनसे बाइक के कागज मांगे गए तो ये आना कानी करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि चोरी की बाइक है। उन्होंने शहर में अलग अलग क्षेत्रों से आठ बाइक चोरी की है। वो इन बाइक को बेचने की फिराक में थे। उन्होंने अब तक शहर से चार बाइक चोरी की है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक आरोपी विकास को भी पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी की चार बाइक मिली है। इन सभी बाइक को निजामपुर गांव के पास झाड़ियों में छुपाकर रखा गया था। आरोपियों ने गांव सौदापुर, भोला चौक, उज्जीवन बैंक के पास से व उत्तर प्रदेश से बाइक चोरी करने की वारदातों में कबूलनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें