फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसत रोड पर दो दुकानों व एक टी- स्टॉल में लाखों की चोरी

Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने पुलिस के दावों को धता बताते हुए बरसत रोड पर दो दुकानों व एक टी-स्टॉल में लाखों की चोरी कर ली।
विज्ञापन


चोरों ने तीनों दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों दुकानों से चोरी हुए सामान की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

शनिवार सुबह घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार रात को चोरों ने बरसत रोड पर जमकर आतंक मचाया। चोरों ने बरसत रोड पर हैरिटेज पब्लिक स्कूल के सामने टी-स्टाल समेत तीन दुकानों को निशाना बनाया।

चोरों ने सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर ट्रैक्टर मैकेनिक और टी-स्टॉल की दुकानों के दरवाजों के ताले तोड़े। चोर बोरियों में सामान भरकर ले गए।

तीनों दुकानदारों ने दर्जनों दुकानदारों के साथ घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदारों के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की चुस्ती और पुलिस की सुस्ती से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने इकट्ठा होकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान में चोरी
धौला चौक निवासी अशोक कुमार मिस्त्री ने बताया कि वह बरसत रोड पर ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता है। नीचे ट्रैक्टरों की रिपेयरिंग होती है।

जबकि दूसरी मंजिल पर बनी दुकान में सामान रखते हैं। चोरों ने बाहर लगी लोहे की सीढ़ियों के माध्यम से ऊपर चढ़कर दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान से बेरिंग, गरारी, पीस्टीब्यूटर, लिफ्ट पंप,  ट्रैक्टर की स्लीव और टोल बाक्स समेत 20 हजार का सामान चोरी कर लिया।

टी-स्टाल में चाय पीकर की चोरी
चोरों टी-स्टाल के दरवाजे का ताला तोड़कर पहले चाय बनाकर पी और बाद में चोरी कर ली। टी-स्टाल के मालिक पवन निवासी हरिसिंह चौक ने बताया कि चोरों ने स्टाल में पहले चाय बनाकर पी और बाद में दुकान से गैस सिलेंडर, दो किलो चीनी, दो किलो पत्ती, सिगरेट के दो बाक्स, नमकीन के तीन पैकेट और बिस्किट के पैकेट चोरी कर ले गए। अब उनको दुकान दोबारा चालू करने में कई दिन लगेंगे।

स्टील की दुकान में लाखों की चोरी
चोर ट्रैक्टर मेकेनिक की दुकान के छत के रास्ते से स्टील की दुकान विनायक ट्रेडर्स की गैलरी में घुसे। चोरों ने कुंडी और ताला तोड़कर दुकान के अंदर एंट्री की।

चोर दुकान से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक शुभम सेठ ने बताया कि चोरों ने दुकान से टोल सेट, सात फुटी स्टील की पत्ती, ब्ल्यूशूटर के कट्टे, स्कैप (स्टील के टुकड़े) और पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। दुकान से चोरी हुए सामान की कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है। उनको घटना के बारे में सुबह पता चला। जब वह दुकान खोलने के लिए आए थे।

चोरों की अनुमानित संख्या पांच से अधिक
बरसत रोड पर तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने चोर गिरोह की संख्या अनुमानित पांच से अधिक बताई जा रही है।

चोर दुकानों से कट्टों और बोरियों में करीबन 60 किलोग्राम से अधिक का सामान ले गए। चोरों ने स्टील की सात फुटी पत्तियों को भी चोरी कर लिया। जो एक दो के लिए मुमकिन नहीं है। चोरी सामान और वजन के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों की संख्या पांच से अधिक है।

दस दिन में 15 वीं चोरी
नए साल की शुरूआत के साथ ही चोरों ने शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। चोरों ने पिछलें दस दिन में मॉडल टाउन, आजाद नगर, चांदनी बाग क्षेत्र, बाजारों को, नूरवाला क्षेत्र समेत कई स्थानों को निशाना बनाया है। चोर पिछलें दस दिन में 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। लेकिन पुलिस अधिकारी अब भी मुस्तैदी का राग अलाप रहे हैं। वहीं चोर पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर अपने मंशूबों में कामयाब हो रहे है।
विज्ञापन


चोरी की वारदातों में दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरसत रोड पर पुलिस की गस्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस चोरों के मंसूबों को नाकामयाब करने की पूरी कोशिश करेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें