फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज शहर में यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 27 Sep 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 33 केवी जाटल फीडर पर 11 केवी न्यू जाटल रोड, सौंधापुर, जीतगढ़ रोड, बिंझौल, मलानी, राम नगर, सिठाना व बाल विकास में सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 11 केवी मॉडल टाउन व फैक्टरी फीडर पर सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी जीटी रोड अर्बन में सुबह दस बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 11केवी जीएसएम इंडस्ट्रीज, ओम टैक्सटाइल और पसीना रोड में दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सिवाह के 11 केवी सिवाह पसीना फीडर पर दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी नूरपुर के 11 केवी न्यू जेल फीड पर भी दोपहर एक बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी जलालपुर के 11 केवी जलालपुर रोड में सुबह साढ़े आठ बजे से साढे दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें