पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी सनौली रोड पार्ट 2 के 11 केवी परशुराम अर्बन फीडर पर कुटानी रोड, अशोक विहार और चावला कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।