पानीपत। बिजली निगम के सब स्टेशन और फीडरों पर मरम्मत व रखरखाव का काम चलने की वजह से बिजली कट का परमिट जारी किया गया है। इसमें 132 केवी पावर हाउस मतलौडा से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन सींक गांव की सप्लाई सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे बंद रहेगी। इससे 11 केवी फीडर पाथरी आरडीएस, मलिक हैचरी, सींक एपी वन और टू, पाथरी एपी वन और टू, आरएम फीडर से जुड़ा एरिया प्रभावित रहेगा। 33 केवी सब स्टेशन जिला सचिवालय से चलने वाले 11 केवी फीडर गीता मंदिर की सप्लाई सुबह चार से आठ बजे तक चार घंटे बंद रहेगी। इसके अलावा 132 केवी पावर हाउस चंदौली से चलने वाले 11 केवी फीडर मुंजाल इंडिपेंडेंट, कौशल्या और सूयन की सप्लाई दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चार घंटे बंद रहेगी। इसके अलावा 33 केवी बरसत रोड के 11 केवी खोतपुरा आरडीएस फीडर पर भी दोपहर एक से लेकर पांच बजे तक चार घंटे का कट रहेगा। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।