पानीपत। बिजली निगम के 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 से चलने वाले 11 केवी के फीडर पीपी वाली गली, सनौली रोड, धूप सिंह नगर की सप्लाई सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे तक चार घंटे के लिए बंद रहेगी। 132 केवी पावर हाउस चंदौली से चलने वाले 11 केवी फीडर पेप्सिको, गांजबड़ एपी, बबैल रोड एपी, जीएस, अन्नपूर्णा, पेप्सी, रीयल हाइटस, बाबरपुर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।