फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में मरे 750 किसानों के बनेंगे स्मारक, परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को कांग्रेसियों को एकजुट किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण विधानसभा के सभी नाराज दावेदारों को बुलाकर प्रत्याशी से मिलवाया। हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी सचिन कुंडू के साथ ग्रामीण विस क्षेत्र में पांच और इसराना प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि के साथ जनसभा की। जनसभा के दौरान उन्होंने घोषणा की कि किसान आंदोलन में मरे 750 किसानों के स्मारक बनेंगे। इसके साथ ही परिजनों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने डाहर गांव से जनसभा शुरू की। वे सिवाह, रिसालू, बबैल, नूरवाला, अर्जुन नगर काबड़ी रोड और कवी गांव में जनसभा की। हुड्डा ने रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हुड्डा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा और पंजाब के 750 किसानों की मौत हुई। भाजपा ने इसको लेकर कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने उनके परिवारों को सरकारी नौकरी देने के साथ शहीद किसान स्मारक बनाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। दो लाख पक्की नौकरी, कर्मचारियों को ओपीएस, महिलाओं को हर महीने दो हजार और बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये देगी।
उन्होंने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा जैसे दलों व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे वोट काटने वालों से सावधान रहें, क्योंकि ये मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इनको दिया वोट सीधा भाजपा को लाभ पहुंचाएगा। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने घोषणा-पत्र में अपनी ही सरकार की नाकामियों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा 2014 और 2019 में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई, उसने जनता को बरगलाने के लिए 2024 में नए जुमले उछाल दिए हैं लेकिन अब जनता के सामने इस की सच्चाई उजागर हो चुकी है। जनता अब किसी छलावे में नहीं आएगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग को अधिकार, मान-सम्मान व भागीदारी देने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है और भविष्य में भी कांग्रेस ही इसे अमल में लाएगी। कांग्रेस ने 2005 और 2009 में किए गए अपने हर एक वादे को पूरा किया। यहां तक कि हमने घोषणापत्र से आगे बढ़कर किसानों की कर्जमाफी व बिजली के बिल माफ किए। कांग्रेस 2024 में किए गए अपने सभी वादों को भी पूरा करेगी और हरियाणा को विकास में नंबर वन बनाएगी। जल्दी ही कांग्रेस का घोषणापत्र रिलीज किया जाएगा, जिसमें हर वर्ग की आवाज को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें