पानीपत। 132 केवी बिहौली सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी गढी छाज्जु फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे 11 केवी के गढ़ी छाज्जु आरडीएस, 11 केवी गढी छाज्जु एपी, 11 केवी जौरासी एपी, 11 केवी जौरासी आरडीएस और 11 केवी भापरा एपी फीडर की बिजली प्रभावित रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।