पानीपत। 132 केवी काबड़ी सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी सचिवालय फीडर के 11 केवी सेक्टर 6, सचिवालय, पालिका बाजार, गीता मंदिर, ईएसआई अस्पताल, सलारगंज गेट और सिविल अस्पताल फीडरों पर सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक दो घंटे का बिजली कट रहेगा। वहीं, 33 केवी सचिवालय के 11 केवी स्काईलॉर्क पर सुबह चार से आठ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दूसरी ओर 33 केवी मनाना के 11 केवी मनाना आरडीएस फीडर पर दोपहर 12 से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।