पानीपत। मरम्मत एवं रखरखाव का काम चलने की वजह से सोमवार को 132 केवी पानीपत सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी असंध रोड फीडर पर सुबह तीन से लेकर नौ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 132 केवी के इसी सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी मॉडल टाउन और फैक्टरी फीडर पर सुबह तीन से पांच तक सप्लाई बंद रहेगी। 400 केवी बीबीएमबी पावर हाउस से जुड़े 33 केवी डाहर सब स्टेशन पर सुबह पांच से साढ़े 12 तक सप्लाई बंद रहेगी। जिससे 11 केवी डाहर आरडीएस, डाहर एपी के तीनों फीडर, विकास गर्ग, डाहर इंडिपेंडेंट के दोनों फीडर, एमके स्पिनटैक्स, एएसएम, फेज-3, निर्माण और देवीदयाल फीडराें की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 400 केवी बीबीएमबी से ही जुड़े 33 केवी सनौली रोड सब स्टेशन पर सुबह पांच से साढ़े 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।