फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पट्टीकल्याणा के वार्ड-छह में पंंच पद के लिए दो प्रत्याशियों में होगी चुनावी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा खंड में पंच पद के लिए नौ जुलाई को सिर्फ पट्टीकल्याणा गांव के वार्ड छह में प्रत्याशी सुनील और प्रदीप के बीच चुनाव होगा। जबकि पांच गांव के छह वार्डों में एक ही प्रत्याशी होने की वजह से उन्हें निर्विरोध पंच चुना गया है। गांव सिंबलगढ के वार्ड सात और वजीरपुर टिटाना गांव के चार वार्ड में किसी ने भी पंच बनने में रुचि नहीं दिखाई। लिहाजा दोनों गांव के वार्ड एक बार फिर से खाली रह गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नौ जुलाई को पंचायतों में खाली रहे सरपंच और पंचों के पदों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। खंड समालखा के सात गांव में खाली नौ पंच के वार्ड भरने के लिए 21 जून से नामांकन भरे जा रहे थे। बुधवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन गांव पट्टीकल्याणा के वार्ड छह में पंच बनने के लिए तीन प्रत्याशी ने नामांकन किया था जिसमें से साहब सिंह ने अपना फार्म उठा लिया, लेकिन सुनील और प्रदीप के बीच सुलह नहीं हो सकी। प्रशासन ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सुनील को सीढ़ी और प्रदीप को फावड़ा चिह्न भेंट कर दिया। जबकि गांव बिहोली में वार्ड 17 से सुमन रानी, देहरा से वार्ड तीन से राजबाला और 13 वार्ड से अजय कुमार, गांव ढिंढार के वार्ड आठ से दर्शना, किवाना वार्ड सात से आशीष और सिंबलगढ गांव के पांच वार्ड से मोनी पत्नी सुभा को निर्विरोध पंच निर्वाचित घोषित किया गया। गांव सिंबलगढ के वार्ड सात और वजीरपुर टिटाना के चार वार्ड से एक भी प्रत्याशी नहीं पहुंचने से दोनों वार्ड खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें