फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूपी-उत्तराखंड जाने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर विद्यानंद कॉलोनी और उग्राखेड़ी गांव के आसपास गहरे गड्ढों और सनौली रोड पर हुए जलभराव के कारण रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। अब पानीपत से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर जाने वाली बसें संजय चौक से बबैल नाका होते हुए सेक्टर 25 से गुजरेंगी। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, काठगोदाम, नैनीताल, टनकपुर, देहरादून, बरेली, रुद्रपुर जैसे लंबे रूट की बसें बस स्टैंड से सिवाह होकर नेशनल हाईवे-409 से होते हुए सनौली अड्डा पार कर रवाना होंगी।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन रोडवेज बसों में तकनीकी खराबी आ रही हैं। इससे बचने के लिए कुराड़, धनसौली, सनौली, जलालपुर व शामली जाने वाली बसों को संजय चौक, बबैल नाका, बाइपास मलिक पेट्रोल पंप, सिवाह, चौटाला रोड, छाजपुर, कुराड़ फार्म, सनौली होकर जाएंगी। वहीं गोला खेड़ा जाने वाली बस इसी रूट पर चौटाला रोड से छाजपुर कलां, रसलापुर, बापौली होते हुए गोला खेड़ा पहुंचेगी। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर जाने वाली बसों को संजय चौक से सब्जी मंडी, बबैल नाका, बाइपास मलिक पेट्रोल पंप, सिवाह, एनएच-409 से सनौली रूट पर चलाया जाएगा। पानीपत डिपो के अलावा अन्य डिपो की बसें भी इसी रूट से गुजरेंगी।
इन रूटों पर जाने के लिए सवारियों को बस अड्डे आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। महाप्रबंधक ने संजय चौक पर उपनिरीक्षक जयभगवान की ड्यूटी लगाई है, जो यात्रियों के बस में चढ़ने तक बसों को वहीं रोक कर रखेंगे। पहले संजय चौक से बस में चढ़ने वाले यात्रियों को भागदौड़ कर चलती बस में चढ़ना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें