फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोरों पर कसा जाएगा शिकंजा, बनेगी सूची

Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ब्याज पर पैसे देकर गरीबों का उत्पीड़न करने वालों पर अब पानीपत पुलिस शिकंजा कसेगी। जिले में ऐसे सूदखोरों की थाना स्तर पर सूची तैयार की जाएगी। ब्याज के नाम पर उत्पीड़न किया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने डीएसपी और थानेदारों को सूदखोरों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ रही सूदखोरी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले में भी इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी भी सूचनाएं हैं कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को काफी ऊंची ब्याज दरों पर पैसे देने और ब्याज नहीं दे पाने की स्थिति में मारपीट व अमानवीय कृत्य किए जाते हैं। इस मौके पर एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश सैनी, नवीन संधू, राजबीर सिंह व सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें