फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीएमश्री स्कूलों में तैनाती के लिए होगी प्रतियोगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएमश्री स्कूलों को शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए नई नियुक्ति नीति बनाई गई है।
विज्ञापन

अब इन स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी। यह फैसला शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई नीति के अनुसार, अब इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सरकारी शिक्षकों को ही चयनित किया जाएगा, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि एक बार इन स्कूलों में नियुक्त हुए शिक्षक कम से कम तीन साल तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे और अधिकतम 10 साल तक वहां सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन

क्या हैं मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूल : मॉडल संस्कृति स्कूल योजना हरियाणा में वर्ष 2006 में शुरू की गई थी। यह स्कूल सीबीएससी से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल है। पीएमश्री स्कूल योजना वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को जमीनी स्तर पर लागू करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें