फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हथवाला और राक्सेड़ा के बीच नहीं बांध

Wed, 03 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आट्टा यमुना पुल पर खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। यमुना में पानी बढ़ने के साथ ही हथवाला और राक्सेड़ा गांव के बीच बांध नहीं होने के कारण हथवाला, राक्सेड़ा, सिंबलगढ़ और बिलासपुर गांव के खेतों में पानी आ गया है। इससे करीब 300 एकड़ फसल में पानी भर गया है। ऐसे में किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

यमुना में सोमवार रात से पानी खतरे के निशान से ऊपर है। आट्टा गांव से यूपी जाने वाले यमुना पुल पर किसानों व लोगों का सुबह से लेकर शाम तक जमावड़ा लगा रहा। डिकाडला गांव के किसान राजपाल ने कहा कि यमुना में लगातार पानी आ रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गन्ने व धान की फसल व चारा खराब हो जाएगा। हथवाला गांव के किसान बिल्लू हथवाला ने बताया कि गांव में करीब 100 एकड़ फसल में पानी खड़ा है। ट्यूबवेल की मोटर और कृषि यंत्र डूब गए हैं।
विज्ञापन

आट्टा यमुना पुल पर खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें