फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: माता-पिता से बढ़कर कोई दूजा नहीं ठिकाना...भजन पर झूमी महिलाएं

Sat, 02 Aug 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। माता पिता से बढ़कर कोई दूजा नहीं ठिकाना जिसने तुम्हें जन्म दिया रे दिल उसका कभी नहीं दुखाना... भजन पर झूमी महिलाएं। मौका रहा पट्टीकल्याणा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा का। कथा के दौरान भजन गायक श्याम गोपाल तिवारी ने यह मन को छू जाने वाला भजन सुनाया तो पांडाल में बैठी महिला श्रद्धालु खड़ी होकर झूमने लगी।
विज्ञापन


वृंदावन धाम निवासी गोपाल कृष्ण महाराज ने शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को भगवान गणेश की उत्पति के साथ बाणासुर व भस्मासुर के वध की कथा सुनाई और सावन महीने में शिव महापुराण कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महादेव ने विषपान करने से उत्पन्न शरीर की गर्मी को सावन की बरसात में शांत किया था। इसीलिए यह महीना भगवान शिव के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर माता पिता ही प्रथम पूज्य है क्योंकि उन्हीं से हमें संस्कार मिलते है। इसलिए माता पिता की सेवा करनी चाहिए। उनके चरणों में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इस मौके पर गांव के सरपंच मुकेश पहलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें