फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शिष्य में होता है प्रेम, श्रद्धा और विश्वास का अटूट रिश्ता : डॉ. शेष कुमार

Mon, 29 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शेष कुमार को सम्मानित करते मंडल के सदस्य। मंडल
विज्ञापन
पानीपत। निंबरी गांव स्थित सोमनाथ आश्रम में विश्व जागृति मिशन पानीपत मण्डल की ओर से दिल्ली वेद व्यास गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. शेष कुमार महाराज का विशेष संदेश लेकर आए। अपने प्रवचनों में उन्होंने बताया कि गुरु ओर शिष्य के बीच प्रेम, श्रद्धा और विश्वास का एक अटूट रिश्ता होता हैं। गुरु पूर्णिमा का उत्सव इसी बंधन को मजबूत करता हैं।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर एक शिष्य अपने पूरे वर्ष का लेखा जोखा अपने गुरु के समक्ष रखता हैं और गुरु अपने दिल की गहराइयों से उसे आशीर्वाद देते हैं और गुरु अपने शिष्य पर अपनी कृपा बरसाते है। गुरु शिष्य ओर परमात्मा के बीच में एक कड़ी का काम करता हैं। शास्त्रों में भी गुरु का दर्जा परमात्मा से ऊपर बताया गया है। गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने, जिसने गोबिंद दियो मिलाया। इससे पूर्व दिल्ली गुरुकुल से आए तीन ऋषि कुमार मनीष, ललित और देवांश ने अपने मधुर भजनों से सब का मन मोह लिया। टीवी पर भी महाराज श्री ने पूरी संगत को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली आनंदधाम आश्रम में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी आरएन रावल, प्रधान यशपाल चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान इंद्र चुध, महामंत्री गिरीश अरोड़ा, देस राज छाबड़ा, राम निवास, गणेश ठाकुर, भोला, रिशी पाल व पंडित अक्षय मिश्रा मौजूद रहे। ंसवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें