फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में सरसों की आवक में तेजी, रविवार को भी हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद लगातार की जा रही है। रविवार को भी मंडियों मेंं सरसों की खरीद की गई। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। पानीपत मंडी में 10558.88 क्विंटल की आवक हुई है व 10399 क्विंटल की खरीद हुई है। समालखा मंडी में 7664.6 क्विंटल की आवक हुई है व 7235.85 क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। मतलौडा मंडी में 4291 क्विंटल की आवक व 4291.1 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है।
विज्ञापन

बापौली मंडी में 71 क्विंटल कि अभी तक आवक हुई है। 71 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउस द्वारा की गई है। इसराना मंडी में 6680 क्विंटल की आवक हुई है। 6253 की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। बाबरपुर मंडी में अभी तक किसी भी तरह की आवक व खरीद की सूचना नहीं है। किसान राजबीर, राम स्वरूप और समेर सिंह ने बताया कि मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। सुविधाओं के अभाव के कारण किसानोंं को परेशानी हो रही है। साथ ही सरसों में अधिकारियों द्वारा नमी बताई जा रही है। जिससे उन्हें रात भर जागकर मंडियों मेंं अपनी सरसों की निगरानी करनी पड़ रही है।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि रोजाना मंडियों में सरसों की आवक हो रही है। साथ ही सरकारी एजेंसियों द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। कुछ प्रतिशत सरसों में नमी होने के कारण उनकी खरीद समय पर नहीं हो पा रही है। इसके लिए किसानों को सरसों घर से सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है। जिससे मंडियों में उनका समय खराब न हो। अब तक 28249.95 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। पानीपत मंडी में 10399 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें