माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि कुछ लोग जेन-जी के नाम पर अपने स्वार्थ के लिए उनको आगे कर रहे हैं। युवाओं को समझने और इनको इजरायल की तर्ज पर एक साल की ट्रेनिंग लेने की जरूरत है।
उन्होंने ये बात शनिवार को सरकारी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने जेन-जी प्रदर्शन, किसान आंदोलन, कश्मीर हिंसा और खालिस्तान जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने जेन-जी आंदोलन को लेकर युवाओं को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर बहकावे में न आएं और अपनी बात उचित मंच पर रखें। उन्होंने युवाओं में अनुशासन और देशप्रेम की भावना जगाने के लिए इजरायल की तर्ज पर एक साल की विशेष ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया।
किसान आंदोलन पर सवाल उठाते या और कहा कि यह आंदोलन कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रहा। इसके पीछे असली चेहरे छिपे हुए थे। कश्मीरी हिंसा और खालिस्तान के मुद्दे पर कहा कि उनके लिए देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता से सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की तुरंत मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को पुलिस की मदद से पकड़ा था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।