फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काठगोदाम के लिए एक बस, नहीं मिलती सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत से उत्तराखंड के काठगोदाम के लिए एक बस रोजाना जाती है। यात्रियों के अनुसार एक बस यात्रियों की संख्या के आगे नाकाफी है। काफी सवारियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। यात्रियों ने रोडवेज के महाप्रबंधक से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
पानीपत डिपो से सुबह साढ़े सात बजे बस को काठगोदाम के लिए रवाना किया जाता है। यात्री आलोक, सुरेश और राघव ने बताया कि वह सुबह ही बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। उनसे पहले भी काफी संख्या में काठगोदाम जाने के लिए यात्री बस स्टैंड पर मौजूद थे। जिसके बाद उन्होंने टिकट लेकर कुछ देर बस का इंतजार किया। कुछ समय बाद ही बस निर्धारित स्थान पर आकर खड़ी हुई। थोड़ी ही देर में बस यात्रियों से भर गई। जिसके बाद उन्हें बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से इस समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। जिस कारण उन्हें बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्रियों ने रूट पर अन्य बस को चलाने की मांग की है। जिससे उन्हें यात्रा के दौरान कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। काठगोदाम के लिए प्रति यात्री के लिए 534 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

पानीपत से काठगोदाम तक बस के लिए लगभग दस जगह ठहराव निर्धारित किए गए है। जिसमें शामली, मीरपुर, बिजनौर, रामपुर, रुद्रपुर और अन्य जगह ठहराव सुनिश्चित किए गए है। पानीपत से लेकर काठगोदाम के बीच की दूरी 342 किलोमीटर के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें