फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिद्धार्थ नगर और महादेव कॉलोनी में दो मकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने शनिवार को चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। महादेव कॉलोनी में मकान से दो तोले सोना, 20 तोले चांदी और 30 हजार रुपये चोरी की। वहीं सिद्धार्थ नगर में मकान से बाइक, सोने-चांदी के जेवरात और तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार रात उसके मकान में चोरी हो गई। आरोपी देर रात उसके मकान में घुसे और मकान से एक बाइक, आधा तोले सोने के कान के बाले, तीन हजार रुपये, पीएफ रिटायर्ड बुक, बैंक कॉपी, डेबिट कार्ड, मकान की रजिस्ट्री समेत कई दस्तावेज चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ उसकी भाभी के कमरे से भी आरोपी चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वह सुबह उठे तो चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी।

महादेव कॉलोनी निवासी रमेश ने बताया कि शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान में घुस गया और मकान से आधे तोले सोने की दो अंगूठियां, तीन जोड़ी टॉप्स, आधा तोले सोने की एक जोड़ी बाली, 20 तोले चांदी की दो जोड़ी पाजेब और 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गया। वह सुबह उठे तो चोरी का पता चला। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें