समालखा। मनाना गांव में चोर दिनदहाड़े एक खेत से सबमर्सिबल की तार, स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। किसान ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
किसान हरपाल व यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मनाना में ममेसर तालाब के पास ढोडपुर रोड पर रोड पर उनका खेत है। खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण वह उसे ठीक करवाने समालखा आ गए। दोपहर 1-4 बजे के बीच में चोर सबमर्सिबल की 350 फीट लंबी तार, स्टार्टर व एक बैटरी स्प्रे चोरी कर के गए ले गए। तीन दिन पहले भी पांच ट्यूबवेलों पर मनाना-किवाना रोड पर चोरी हुई थी।