फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ढाई लाख का धान चोरी

Mon, 11 Nov 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा के गांव उरलाना कलां के खेतों से रात के समय चोर करीब 50 क्विंटल मुच्छल धान चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन


किसानाें ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सीजन में एक के बाद धान चोरी की वारदात से किसानाें में बेचैनी फैली है।

प्राप्त विवरण के अनुसार उरलाना कलां वासी साहब सिंह और उसके भाई चरण सिंह के परिवार ने शनिवार को ढाई एकड़ खेत में लगी धान की झड़ाई की थी। झड़ाई में करीब 50 क्विंटल धान निकला। रात अधिक होने पर वे धान को खेत में ही छोड़ कर गांव आ गए।
विज्ञापन


उनकी योजना थी कि धान को बेचने के लिए अगले दिन सुबह मंडी में लेकर जाएंगे।  मगर सवेरे देखा तो खेत में एक दाना भी नहीं था। दूर खेतों तक धान बिखरी थी। इससे अंदाज लगाया कि चोरों की संख्या दस के आसपास रही होगी।
विज्ञापन


दूर सड़क पर गाड़ी खड़ी करके रात को खेत से पैदल ही बोरियों से धान को ढोया। क्योंकि यहां खेतों में आसपास कहीं भी किसी गाड़ी की आवाज नहीं आई। यह दोनों तीन-तीन एकड़ के किसान है। धान चोरी होने से  दोनों भाई अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें