फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक का रास्ता रोककर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में एक युवक को एक अन्य युवक ने रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर लोगों को आते देखकर हमलावर युवक वहां से फरार हो गया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यानंद काॅलोनी के गुफरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को किसी काम से गया था। घर लौटते समय बड़ी मस्जिद के पास एक अन्य युवक इंतजार ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली देने लगा। विरोध करने पर इंतजार ने उससे मारपीट की ओर चाकू से पेट में वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मंगलवार को घायल ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें