कंपनी में ड्यूटी देकर घर लौट रहे युवक को छह से सात लोगों ने पीटा और उसका कान काट दिया। गांव उरलाना कलां निवासी युवक रविदत्त ड्यूटी देकर पानीपत से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में दरियापुर मोड़ के पास बाइक सवार 6-7 युवकों ने उसे रुकवाया और लाठी व डंडों से पीटा। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने चाकू से उसपर वार किया, जिससे उसका कान कट गया। बताया जाता है कि सभी आरोपी उरलाना कलां के ही निवासी हैं। पीड़ित रविदत की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने राहुल, शुभम, सज्जन, कालू और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद