फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः बरात नहीं ले जा सका तो ट्यूब के सहारे यमुना पार करके पहुंचा दूल्हा, नाव से हुई विदाई

Fri, 27 Mar 2020 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
यमुना नदी पार करके गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से लाकडाउन के बाद जब बारात ले जाने की हसरतों पर पानी फिर गया तो दूल्हा ट्यूब के सहारे यमुनानदी पार कर दुल्हन लाने के लिए पहुंच गया। विधि विधान से विवाह के बाद दुल्हन को नाव में लेकर वापस लौटा। क्षेत्र में हुई यह शादी चरचा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


यमुना नदी के किनारे बसे गांव पत्थगढ़ में एक शादी में तीन सौ लोगों को ले जाने की योजना थी, मगर लॉकडाउन का पालन करते हुए 300 की जगह दूल्हे समेत तीन आदमी ही पहुंचे। शादी के बाद दूल्हे-दूल्हन को ट्यूब से यमुना नदी पार कर आना पड़ा। दरअसल युवक मोहम्मद इमरान की शादी थी।

उनकी बारात यमुना नदी के पार यूपी के गांव में जानी थी, लेकिन लाकडाउन के चलते बारात नहीं जा सकी। इसके बाद दूल्हा मोहम्मद इमरान अपने दो चाचा इस्लाम और दाउद को साथ लेकर घर से ट्यूब लेकर यमुना किनारे पहुंचा। फिर ट्यूब पर अपने दोनों चाचा को बैठाकर यमुना पार कर दूल्हन लेने ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद यमुना किनारे लगी नाव में दूल्हन को अपने साथ बैठा कर गांव ले आया। पूरे गांव के लोगों ने दूल्हे मोहम्मद इमरान और उसके परिवार का लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की रस्में अदाकर दुल्हन लाने कर खुशी जताई। दूल्हे मोहम्मद इमरान का कहना है कि देश में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन किया हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में दो चाचा को साथ लेकर यमुना नदी के अंदर से ट्यूब पर तैर कर गये और नाव में दुल्हन लेकर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें