फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप की बिल्लू काॅलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिल्लू कॉलोनी निवासी बहादुर सिंह ने तहसील कैंप थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई भारत अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। वह वीरवार को काम से आने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। रात में करीब 11 बजे उसकी मां से बात हुई। फिर सभी सो गए। भारत शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कमरे से बाहर नहीं आया। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो पंखे के कुंडे पर चादर से लगे फंदे पर उसका शव लटका मिला। उन्होंने बताया कि भारत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें