फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने दो साथियों संग ढाबा संचालक पर चाकुओं से किया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा में पंजाबी सभा के प्रधान एवं ढाबा संचालक पर क्षेत्र के एक बाहुबली के नजदीकी युवक ने अपने दो साथियों के साथ चाकुओं से हमला किया था। उनके बीच देर रात को रोटी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। ढाबा संचालक ने रात अधिक होने पर असमर्थता जताई थी। मतलौडा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा थाना पुलिस ने बुधवार को नारा गांव निवासी अरुण उर्फ धारा, उसके साथ नारा निवासी सोनू और कवी गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अंकित ने चाकू मारने का आरोप कबूल किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से अरुण उर्फ धारा को एक दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वे सब रोटी लेने के लिए ढाबे पर गए थे। यहां ढाबा संचालक राजू मल्होत्रा ने रात अधिक होने पर रोटी देने से मना कर दिया। उन्होंने उसको चाकू मार दिए। इस मामे में मुख्य आरोपी नारा निवासी एक बाहुबली के परिवार से ही है। वह अक्सर उनके साथ रहता है। थाना मतलौडा प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मुख्य आरोपी से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा।

विरोध में लोगों ने लगाया था जाम
पंजाबी सभा के प्रधान का राजू मल्होत्रा का मतलौडा अड्डे पर डेज होटल के नाम से ढाबा है। सोमवार रात 12 बजे ढाबा बंद कर रहे थे। इसी समय कुछ युवक आए खाना उपलब्ध न होने पर उनके साथ झगड़ा करने लगे। एक युवक ने तैश में आकर प्रधान को चाकू घोंप दिया। ढाबे के कारिंदों ने पुलिस को सूचना दी। राजू मल्होत्रा को पानीपत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दुकानदारों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार सुबह 11 बजे पानीपत- जींद मार्ग पर मतलौडा में जाम लगा दिया था। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने दुकानदारों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर सड़क से हटाया था। पुलिस ने राजू मल्होत्रा के बेटे लक्की मल्होत्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें