माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में गद्दा फैक्टरी में एक श्रमिक राकेश (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी कर्मचारियों ने फंदे पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।
मेरठ के मिठ्ठू ने बताया कि उनका चचेरा भाई राकेश सेक्टर-29 पार्ट-2 में गद्दा फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि राकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पार्ट-2 सेक्टर-29 स्थित एक फैक्टरी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
- अनिल कुमार, प्रभारी थाना औद्योगिक सेक्टर-29
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या
पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र के एक गांव में जहरीला पदार्थ खाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। बताया जा रह है कि मृतक पांच बहनों का अकेला भाई था और तनाव में आकर उसने आत्महत्या की है। थाने में तैनात एसआई बंशी लाल ने बताया कि पुलिस को एक गांव में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। देर रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की थी। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। संवाद