फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक ने फैक्टरी के हॉल में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के वीरनगर में टेक्सटाइल फैक्टरी में एक श्रमिक ने शनिवार की देर सायं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिया। मृतक की पहचान निगार आलम उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। आत्महत्या का कारण पत्नी से मनमुटाव सामने आया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के किशनगंज निवासी निगार आलम पानीपत में वीर नगर स्थित नीति टेक्सटाइल फैक्टरी में काम करते थे। उनके दो बच्चे हैं। तीन-चार दिन से उनका पत्नी रुखसाना के साथ किसी बात पर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच मनमुटाव अधिक होने के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आ गए। निगार आलम ने शनिवार देर शाम को फैक्टरी से छुट्टी होने के कारण फैक्टरी के अंदर की हॉल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम को साथी श्रमिकों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार दोपहर को मृतक के परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें