फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: गोहाना रोड फोरलेन का कछुए की गति से चल रहा काम, फूटा लोगों को गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड के फोरलेन निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का काम धीमा चल रहा है। इस बात से नाराज स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने शुक्रवार को गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर से जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्दी ही इसका काम पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसके जवाब में अधिकारियों ने कहा कि असंध रोड की गलती गोहना रोड पर नहीं दोहराई जाएगी। जल्दबाजी में सड़क बैठ सकती है। गुणवत्ता पूर्वक काम करने के लिए समय चाहिए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि सड़क निर्माण का काम पिछले दो साल से चल रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हुआ और न ही इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इससे शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क पर किसी भाजपा नेता का घर होता तो ये तुंरत बन जाती लेकिन अब नहीं बनाई जा रही।
प्रोजेक्ट में हो रही देर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले, स्थानीय लोग और अधिकारियों ने कहा कि गोहाना रोड से बिंझौल चौक तक सड़क के दोनों ओर 17 पेड़ हैं। इनको कटवाने में वन विभाग सहयोग नहीं कर रहा। जब पेड़ नहीं कटे तो अब बिना पेड़ों के कटे ही काम करना पड़ रहा है। दूसरा, लाल गोहाना मोड़ से बिंझौल चौक तक 3 किलोमीटर एरिया में बिजली के 200 खंभे लगे थे। इनको कड़ी मशक्कत के बाद शिफ्ट करवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नियमानुसार, गुणवत्ता के साथ पूरा होगा काम- एक्सईएन
मामला संज्ञान में है। इस सड़क का निर्माण कार्य नियमानुसार और गुणवत्तापूर्वक जल्द ही पूूरा करवाया जाएगा।
- जतिन खुराना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें