फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगों ने सम्मोहित कर निकाली सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में पैप्सी रोड पर साधुओं के भेष में दो ठगों ने करनाल के बाल पबाना गांव के रामपाल की कार रुकवाकर दान मांगा। 10 रुपये दान लेकर उनके माथे पर तिलक लगाकर सम्मोहित कर लिया और हाथ की अंगुली में पहनी सोने की अंगूठी निकाल ली। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार सुबह अपनी कार से नंदी गोशाला बडौली में गाय को रोटी देने आए थे। जहां से वापस जाते समय जब वह पैप्सी रोड पर पहुंचे तो दो साधुओं ने उनकी कार रुकवा ली। उन्होंने दान मांगा तो उसने 10 रुपये दान दे दिया। 10 रुपये लेकर बाबा ने उसके माथे पर तिलक लगाया। जिससे वह सम्मोहन की स्थिति में पहुंच गए। उन्हें सब दिखाई देता रहा, लेकिन वह ठगों का विरोध नहीं कर पाए। दोनों ने मिलकर उनके हाथ से सोनू की अंगूठी निकाल ली और वहां से भाग गए। करीब 10 मिनट बाद जब वह ठीक हुआ तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद थाने पर पहुंचकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें