फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम के तीनों मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की ओर से मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में दोपहर बाद तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी ने मनोनीत पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव, धर्मबीर कश्यप और हिमांशु बांगा को शपथ दिलाई।
उन्होंने हुए कहा कि अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है। इससे विकास की संभावनाएं और बढ़ेंगी। समारोह के साथ पूर्वांचल समाज के इकलौते पार्षद के मनोनीत होने पर डॉ. गौरव श्रीवास्तव के लिए चल रही तमाम अटकलों को विराम लग गया। डॉ. गौरव श्रीवास्तव शपथ ग्रहण के बाद भावुक भी हो गए। इसके बाद पूर्वांचल समाज के लोगों ने स्काईलार्क रिसोर्ट में धन्यवाद समारोह किया गया। जिसमें डॉ. गौरव श्रीवास्तव और भाजपा नेताओं का स्वागत किया। इसके साथ शहर की सरकार का सदन अब बढ़कर 29 पार्षद हो गए हैं।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद अब शहर में विकास की बात रख सकते हैं। नगर निगम में 26 निर्वाचित और तीन मनोनीत पार्षद के साथ संख्या 29 पहुंच गई। अब निगम में सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इसके लिए सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें