फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा महोत्सव के लिए पंजीकरण 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्रदेश की सभी जिलों में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने पंजीकरण तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। इच्छुक युवा 15 नवंबर तक राजकीय आईटीआई जीटी रोड में पंजीकरण करवा सकते हैं।
इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 नवंबर से बढ़ाकर 12 नवंबर की गई थी। संबंधित संस्थाओं को चाहिए कि वे इस दौरान पंजीकरण करवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वहीं, जिले के युवाओं में महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाने की होड़ लगी हुई है। इसमें स्कूल, कॉलेज, प्रबंधन व तकनीकी, इंजीनियरिंग, होटल प्रबंधन, बहुतकनीकी संस्थान के साथ किसी भी क्षेत्र के 15 से 29 वर्ष के युवा पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं। युवाओं केे उत्साह को देखते हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी जिले से काफी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी।


21-22 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव
31वें जिला युवा महोत्सव का आयोजन 21-22 नवंबर को आर्य पीजी महाविद्यालय में करवाया जाएगा। जिला में जो विजेता रहेंगे, वह राज्य युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इनमें से एक राज्य से 100 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भेजा जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के उपरांत दिसंबर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव तथा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।



इन विधाओं में होगा युवा महोत्सव -
युवा महोत्सव में पहले वर्ग में विज्ञान मेला, दूसरे वर्ग में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, कहानी लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, विषयगत प्रतियोगिता, समाज के लिए विज्ञान आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस सभी प्रतियोगिताओं में कुल 63 पुरस्कार दिए जाएंगे। लोकगीत में फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे। युवा उत्सव में ग्रुप कंपीशन में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 21000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15000 तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11000 रुपये तक पुरस्कार दिया जाएगा।



प्रदेश में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शेड्यूल
मंडल का नाम तिथि
अंबाला, करनाल, हिसार - 21 से 22 नवंबर
रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद - 18 से 19 नवंबर


वर्जन
जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तारीख निर्धारित की जा चुकी है। वहीं, महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। यह महोत्सव 15 से 29 आयु वर्ग के सभी युवाओं के लिए खुला है। पंजीकरण के लिए जिले के युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं। जिला युवा महोत्सव बेहद शानदार रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार, जिला युवा संयोजन अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें