फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीसरी पीढ़ी संभाल रही फैक्टरी, विभाग पुरानी पॉलिसी पर कर रहा काम

Wed, 10 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हाली झील में भरा पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र अनदेखी का शिकार हो रहा है। 1960 में बसाए गए औद्योगिक क्षेत्र में आज उद्यमियों की दूसरी व तीसरी पीढ़ी फैक्टरी संभाल रही है, जबकि विभाग पुरानी पॉलिसी पर काम कर रहा है। 2020 में विभाजन के अनुसार रजिस्ट्री कराने की पॉलिसी बनाने की घोषणा भी की। यह पांच साल बाद भी अधिकारियों की मेज पर अटकी है।
पुराना औद्योगिक क्षेत्र 1960 में विकसित किया था। इसमें 250 औद्योगिक इकाइयां हैं। इन वर्षों में उद्यमियों की दूसरी और तीसरी पीढ़ी संभाल रही है। कई परिवार एक ही फैक्टरी में अपना-अपना काम करने काे मजबूर हैं या फिर शहर के बीचोंबीच की जगह छोड़कर शहर से बाहर फैक्टरी लगाने को मजबूर हैं। पुराना औद्योगिक एसोसिएशन लंबे समय से इनका विभाजन कर रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहा है। सरकार ने 2020 में इसकी पॉलिसी भी बनाई थी। यह अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर निगम औद्योगिक इकाइयों से प्रॉपर्टी टैक्स लेता है। जबकि सुविधा एचएसआईआईडीसी को देनी है।
विज्ञापन

कोट्स
पुराना औद्योगिक क्षेत्र में बड़े-बड़े उद्योग हैं। इनका विभाजन कर रजिस्ट्री कराने की मांग थी। सरकार ने 2020 में इसकी घोषणा की थी। इसको आज तक लागू नहीं किया जा सका है। इससे उद्यमियों को परेशानी हो रही है। जेडएलडी नहीं बनाया जा सका है। कॉलोनी में टैंक बनाकर मोटर के माध्यम पानी सीवर में डाला जा रहा है। इसमें आसपास की कॉलोनियों का सीवर भी जोड़ दिया है। जिससे बारिश के दिनों में पानी निकासी की समस्या रहती है।

- वीरभान सिंगला, प्रधान, पुराना औद्योगिक एसोसिएशन


कोट्स
ग्रीन बेल्ट पर सफाई का ध्यान नहीं है। कॉलोनी फैक्टरी क्षेत्र से करीब 14 फीट ऊंचाई पर हैं। ऐसे में बारिश का सारा पानी फैक्टि्रयों के आगे जमा हो जाता है। मुख्य सड़क 80 फीट की है और इसमें गोल चक्र 70 फीट का है। ऐसे में ट्रक निकलने का भी रास्ता नहीं मिल पाता। गोल चक्र को छोटा करने की मांग हर मंच पर उठा चुके हैं। एसोसिएशन इसे खुद करने को तैयार है। अधिकारी इसका भी फैसला नहीं ले रहे हैं। उद्यमी निगम और एचएसआईआईडीसी के बीच फंसे हैं।
विज्ञापन




-सुभााष अनेजा, सचिव, पुराना औद्योगिक एसोसिएशन






वर्जन :
पुराना औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को बनाया गया है। गोल चक्र का दायरा कम करने और पानी निकासी का काम नगर निगम का है। यूनिट के विभाजन अनुसार रजिस्ट्री करने की पॉलिसी सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।

-गुलशन, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें