फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झगड़ा सुलझाने गए किराएदार पर रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड कुलदीप नगर में झगड़ा सुलझाने गए किराएदार पर मालिक के भाई ने रॉड से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह हाल में कुलदीप नगर काबड़ी रोड में रहता है। वह विकास स्पीनिंग मिल में काम करता है। चार अगस्त को किराए के कमरे पर था, इसी बीच मकान मालिक सुमेर का उसके भाई विनोद के साथ झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वह बाहर निकला और उन्हें समझाने लगा तो इसी रंजिश में विनोद ने हाथ में ली गई रॉड से उसके ऊपर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विनोद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज कराने के बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें