फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन स्थानों पर 30 मिनट तक अराजक तत्वों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नकाबपोश शरारती तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने शहर में आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। पहले इंडो फार्म वाली गली, उसके बाद कृष्णा गार्डेन फिर ऊझा गेट पर तोड़फोड़ की। इस दौरान नौ से 10 दुकानों को निशाना बनाया। उनके रास्ते में जो भी आया, उसके साथ मारपीट की। इसमें पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों से लूटपाट की गई। करीब 30 मिनट तक तीन स्थानों पर अफरातफरी मची रही। आरोप है कि उनके निशाने पर ज्यादातर समुदाय विशेष के लोग थे। लोगों ने अपने मकानों व दुकानों को बंद कर लिया। नकाबपोशों के वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना चांदनीबाग पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी मयंक मिश्रा, चांदनीबाग थाना प्रभारी सुनील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कानून एवं व्यवस्था कायम रखने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


शांति कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उनकी उझा गेट पर चिकन की दुकान है। वह दोपहर बाद करीब 12:30 बजे दुकान पर था। इसी समय आठ-10 बाइकों पर सवार होकर 20-25 नकाबपोश आए और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक तोड़ दी। शरारती तत्वों ने रास्ते में मोमिन की वेल्डिंग की दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं अल्ताफ की चिकन कॉर्नर की दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से तीन हजार रुपये ले गए।

इंडो फार्म वाली गली में मोहम्मद शहनवाज के हेयर सैलून, करनाल निवासी जुरफान की कबाड़ी की दुकान, खान मीट दुकान, कृष्णा गार्डेन गली निवासी सुपर लेडीज टेलर्स, अरबाज हेयर सैलून, इरशाद का चिकन कॉर्नर, मोहम्मद अतशाम की दुकान।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर हथौड़े, लाठी-डंडे व एक बाइक की नंबर प्लेट पड़ी मिली, जिन्हें पुलिस ने सबूत के तौर पर बरामद किया और नंबर प्लेट व सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया।

कृष्णा गार्डन के पास मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आए जलमाना निवासी अनुज ने बताया कि हमलावरों ने उसकी स्प्लेंडर बाइक तोड़ दी। उसके सिर पर डंडा मारा। इसके अलावा दूसरे युवक ने बताया कि वह बाल कटवाने आया था। उसकी बाइक भी तोड़ दी।
शरारती तत्वों के खिलाफ तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि वे अमन चैन और शांति बनाए रखें। किसी भ्रामक पोस्ट पर ध्यान न दें, न ही उसे वायरल करें।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें