फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झुग्गियां हटाने पहुंची टीम को विरोध के बाद लौटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाने पहुंची टीम को मंगलवार को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एचएसवीपी के ईओ प्रतीक हुड्डा ने बताया कि महिला पुलिस बल उपलब्ध न हो पाने और स्थिति को देखते हुए कार्रवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

टीम मंगलवार शाम करीब पांच बजे एचएसवीपी की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम को देखते ही झुग्गीवासियों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों कन्हैया लाल, दीपक और नवीन ने बताया कि 250 लोग पिछले 40 वर्षों से यहां रहकर दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके वोटर कार्ड भी यहीं के बने हुए हैं।
आरोप लगाया कि प्रशासन पिछले दो-तीन दिनों से जगह खाली करने का नोटिस दे रहा है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के झुग्गियां गिराने से हमारे रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें